Explore

Search

October 24, 2026 11:47 pm

अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती, एसपी ने कलेक्टर संयुक्त टीम गठन का प्रस्ताव भेजा 

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर सक्ती को एक विस्तृत प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है, जिसमें संयुक्त टीम गठित कर समन्वित कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा गया है।

पुलिस के अनुसार थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही महानदी रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि यह रेत घाट राजस्व जिला सक्ती के अंतर्गत आता है, जबकि ग्राम करही थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा के क्षेत्राधिकार में स्थित है। दो अलग-अलग जिलों की सीमा में स्थित होने के कारण इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन की घटनाएं बढ़ रही हैं।

अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोकथाम तथा इसमें संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त टीम गठित करने का प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि दोनों जिलों के प्रशासन और पुलिस के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS