Explore

Search

October 21, 2026 6:16 am

हिंदी विश्वविद्यालय में ‘इतिहास का भारतीय लोक’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 21 से

वर्धा, 20 जनवरी।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग तथा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 21 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 

संगोष्ठी का विषय इतिहास का भारतीय लोक निबंधकार कुबेरनाथ राय की इतिहास दृष्टि निर्धारित किया गया है।

संगोष्ठी का उद्घाटन बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे विश्वविद्यालय के तुलसी भवन, साहित्य विद्यापीठ स्थित ग़ालिब सभागार में होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा करेंगी।

संगोष्ठी का उद्देश्य प्रख्यात निबंधकार कुबेरनाथ राय के साहित्य में निहित ऐतिहासिक चेतना तथा भारतीय लोक दृष्टि पर गंभीर विमर्श करना है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। वे कुबेरनाथ राय के वैचारिक योगदान और उनके द्वारा प्रतिपादित भारतीय लोक की अवधारणा के विविध पक्षों पर अपने शोध पत्र और विचार प्रस्तुत करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS