Explore

Search

October 10, 2026 5:26 am

पीआरएसआई ने किया पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का स्वागत

वर्धा, 8 जनवरी।पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के वर्धा आगमन पर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के वर्धा चैप्टर की ओर से उनका स्वागत किया गया। डॉ. पोखरियाल महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के 29वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वर्धा आए थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार, 7 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत विश्वविद्यालय के नागार्जुन अतिथि गृह में पीआरएसआई वर्धा चैप्टर की ओर से उनका चरखा एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पोखरियाल ने पीआरएसआई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आशीर्वचन देते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की तथा जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा  वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोविंद सिंह केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र दुबे कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार पीआरएसआई वर्धा चैप्टर के सचिव बी. एस. मिरगे, जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणु सिंह, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, सहायक संपादक डॉ. अमित विश्वास सहित विद्यार्थी पंकज कलाने, राम सिंह देवेश कुमार दुबे  गौरव चौहान आदित्य उत्तम विलास चौधरी आदि उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS