Explore

Search

July 15, 2026 9:52 pm

होली से पहले एसएसपी का बड़ा प्रहार: पाँच दिन,पाँच आरोपी रोज़,बिलासपुर जिले में ऑपरेशन 555 लागू

“एसएसपी रजनेश सिंह का होली पर महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस, थाना प्रभारियों को चेतावनी,अराजकता बर्दाश्त नहीं: लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर के लिए तैयार रहें प्रभारी,एसएसपी का अल्टीमेटम, रोजाना 5 गुंडों की धरपकड़,शांति भंग करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं”

होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ा एक्शन प्लान लागू कर दिया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह ने “ऑपरेशन 555” की घोषणा करते हुए साफ संदेश दिया है कि जिले में गुंडागर्दी, हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्व में अब केवल पाँच दिन शेष हैं और प्रत्येक थाने को प्रतिदिन पाँच सक्रिय गुंडा-बदमाशों की धरपकड़ का लक्ष्य सौंपा गया है।

एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, ताकि वे बिना किसी भय के त्योहार मना सकें। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात करने, लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। “ऑपरेशन 555” के जरिए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि होली पर शांति भंग करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS