Explore

Search

September 26, 2026 10:42 am

बिलासपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाकाथन और एरोबिक्स-जुंबा डांस का किया गया आयोजन , नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई

बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज पुलिस परेड मैदान में स्वास्थ्य और मनोरंजन गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वाकाथन और एरोबिक्स-जुंबा डांस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल कलेक्टर नगर निगम कमिश्नर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

वाकाथन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मार्गों से होते हुए पुलिस परेड मैदान तक आयोजित किया गयाजिसमें हजारों नागरिकों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा संदेशों को आम जनता तक पहुँचाया। इसके पश्चात पुलिस परेड मैदान में एरोबिक्स और जुंबा डांस कार्यक्रम में भी नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

अधिकारियों और नागरिक संगठनों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पाँच जनवरी को नगर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत लघु फिल्म का प्रदर्शन और प्रमुख स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS