Explore

Search

October 24, 2026 8:41 pm

कलेक्टर ने ब्रेल लिपि कैलेंडर का किया विमोचन

बिलासपुर, 2 जनवरी 2026।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में ब्रेल लिपि में तैयार वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। यह कैलेंडर समाज कल्याण विभाग अंतर्गत ब्रेल प्रेस द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए तैयार किया गया है।

कैलेंडर में ब्रेल लिपि के साथ-साथ लो-विजन दृष्टिबाधितों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश शामिल किए गए हैं। कैलेंडर का निर्माण ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग एवं ब्रेल प्रेस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य नागरिकों के साथ-साथ दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए इस प्रकार की पहल सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दीं।

विमोचन कार्यक्रम में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण टी.पी. भावे उपनियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे सहित उत्तमराव माथनकार दीक्षांत पटेल आर.पी. मंडल, कु. पूर्णिमा पाण्डे संतोष देवांगन रमाशंकर शुक्ला दुर्गेश धीवर शालिनी त्रिपाठी नीतू दीवान एवं वामसी कृष्णा उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS