Explore

Search

December 11, 2025 6:40 pm

बदलता बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, कार्यकुशलता से बदली प्रशासनिक तस्वीर

सादगी और संवेदनशीलता से जीत रहे जिले की जनता का भरोसा,छोटे बड़े हर मुद्दे को समान गंभीरता से सुनने की शैली

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले में कलेक्टर संजय अग्रवाल इन दिनों अपनी कार्यशैली, समयपालन और आम नागरिकों के प्रति अपनाए गए संवेदनशील रवैये को लेकर विशेष रूप से सुर्खियों में हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच भी उनका व्यवहारीक सरलता, अधिकारियों से समन्वय और जनता से सतत संवाद उन्हें एक प्रभावी प्रशासक के रूप में स्थापित कर रहा है।

समयपालन से मिली प्रशासनिक कार्यों को गति

कलेक्टर संजय अग्रवाल की कार्यशैली में समय की पाबंदी एक प्रमुख पहलू है। जिन दिनों उनका फील्ड निरीक्षण निर्धारित नहीं होता, वे प्रातः 9:20 से 9:30 बजे के बीच नियमित रूप से कार्यालय पहुँचते हैं। उनके समय पर उपस्थिति से कार्यालयीन गतिविधियों में न केवल तेजी आई है, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों में भी समयबद्धता के प्रति सकारात्मक माहौल बना है।उनकी पहल के परिणामस्वरूप कई विभागों में लंबित कार्यों के निस्तारण की गति भी बढ़ी है।

फाइलों में अनावश्यक देरी नहीं, स्पष्ट दिशा निर्देश

प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर अग्रवाल उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जो फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने देते। उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

मीटिंग में वे स्पष्ट निर्देश देते हैं कि लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सख्त लेकिन संतुलित दृष्टिकोण के कारण विभागों में कार्य संस्कृति में सुधार देखने को मिल रहा है।

जनता से सहज संवाद, समस्याओं का त्वरित निराकरण

कलेक्टर कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग समस्याएँ लेकर आते हैं। संजय अग्रवाल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे हर फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनते हैं और समाधान के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाते हैं।सुरक्षा स्वास्थ्य शिक्षा राजस्व तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाई है।उनके शांत स्वभाव और सरल व्यवहार से लोगों में यह भरोसा मजबूत हुआ है कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति सजग है।

संवेदनशीलता और प्रशासनिक दृढ़ता का संतुलन

चाहे मामला छोटा हो या बड़ा कलेक्टर अग्रवाल हर शिकायत को समान महत्व देते हैं। सुरक्षा राजस्व, स्वास्थ्य शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता जिले में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और कठोर प्रशासनिक अनुशासन का संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

जन–दोस्त अधिकारी के रूप में उभरती छवि

कलेक्टर संजय अग्रवाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनप्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों और आम लोगों के साथ उनका सहज तालमेल उन्हें एक जन–दोस्त अधिकारी के रूप में पहचान दिला रहा है।उनके नेतृत्व में जिले में कार्य-केन्द्रित, पारदर्शी और सकारात्मक प्रशासनिक माहौल विकसित हो रहा है।

एक ऐसा नेतृत्व, जिसने बढ़ाया जनता का भरोसा

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की कार्यशैली आज के आधुनिक, उत्तरदायी और जन-केंद्रित प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके नेतृत्व में जिले में भरोसेमंद, सक्रिय और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त आधार तैयार हो रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS