Explore

Search

October 24, 2026 8:02 pm

कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मान

बिलासपुर, 9 दिसम्बर 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कबड्डी विधा से 12 खिलाड़ी, एथलेटिक्स से 5 खिलाड़ी तथा तैराकी और फुटबॉल से 1-1 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं। कुल 19 खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबड्डी कोच उत्तरा कुमार चेलकर एथलेटिक्स कोच पी.जी. जयकृष्णन फुटबॉल कोच मोहन थापा तैराकी कोच आर.डी. बोले सहायक कोच शशी लहरे तथा छात्रावास अधीक्षक तरुण केशरवानी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS