Explore

Search

November 2, 2026 2:04 pm

नेशनल हाइवे-43 पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ जशपुर, 07 दिसंबर।जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोरो और पतराटोली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बीती रात हुए सड़क हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। पंडरी पानी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और आई-20 कार की आमने-सामने टक्कर हो जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की सहायता से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने सभी पाँचों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

दुर्घटना में शामिल ट्रेलर क्रमांक NL-01-AB-5953 का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। थाना दुलदुला में उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

एएसपी अनिल सोनी ने बताया

इस हादसे मृतकों की पहचान इस अंकित तिग्गा पिता स्व. दिलीप तिग्गा, उम्र 16 वर्ष राधेश्याम यादव, पिता रामप्रसाद यादव, उम्र 26 वर्ष उदय चौहान, पिता कृष्णा राम चौहान, उम्र 18 वर्ष दीपक प्रधान, पिता अमर प्रधान, उम्र 18 वर्ष सागर तिर्की, पिता राफेल तिर्की, उम्र 22 वर्ष शामिल है सभी मृतक ग्राम खटंगा, थाना दुलदुला के निवासी थे।जशपुर पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, तथा आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS