Explore

Search

November 5, 2026 12:15 am

पत्रकारों के परिजनों के निधन पर प्रेस क्लब ने व्यक्त किया शोक

बिलासपुर।बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा शुक्रवार को ईदगाह ट्रस्ट भवन में वरिष्ठ पत्रकारों के दिवंगत परिजनों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे के बड़े भाई स्वर्गीय सत्यजीत डे तथा दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय गिरिजानंद शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सभा में उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS