Explore

Search

October 17, 2025 11:21 am

तोखन साहू के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब ,जन-आस्था का महापर्व बना उत्सव

दिल्ली से बिलासपुर तक मिला शुभकामनाओं का संदेश,प्रशासनिक अफसरों ने भी दी बधाई

बिलासपुर ।केंद्र सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिवस इस वर्ष जनभावनाओं का अभूतपूर्व संगम बन गया।जनसेवा स्वदेशी और संस्कार की त्रिवेणी में डूबा यह दिन बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में लोक आस्था का पर्व बनकर सामने आया।जनता ने अपने जननायक के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास का ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया जो अब तक अभूतपूर्व माना जा रहा है।

घर की चौखट से शुरू हुई सेवा यात्रा

जन्मदिन की शुरुआत श्री साहू ने अपने पिता बलदाऊ साहू के चरण स्पर्श से की।उन्होंने अपनी स्वर्गीय माता शांति देवी को नमन कर आशीर्वाद लिया।संस्कारों से जुड़े इस जननायक ने हमेशा की तरह दिन का प्रारंभ पारिवारिक आशीर्वाद और लोक-सेवा के संकल्प से किया।

दिल्ली से बिलासपुर तक गूँजी शुभकामनाएँ

गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल रमेन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत उपमुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सांसदों और विधायकों सहित शीर्ष नेतृत्व ने शुभकामनाएँ भेजीं।सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की झड़ी लग गई ,हज़ारों संदेशों ने बधाई का नया अध्याय रचा।

कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह निगम और आयुक्त अमित कुमार ने दी शुभकामनाएँ

कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि तोखन साहू का जनसेवा के प्रति समर्पण बिलासपुर के विकास की प्रेरणा है।

रात बारह बजे फूटा जनउमंग का ज्वार

15 अक्टूबर की आधी रात को जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, बिलासपुर की सड़कों पर जनता का सैलाब उमड़ पड़ा।ढोल-नगाड़ों की गूंज और तोखन साहू जिंदाबाद के नारों ने शहर को उत्सवमय बना दिया।हजारों कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुँचकर बधाई देने लगे।यह दृश्य किसी राजनीतिक आयोजन से अधिक जन-आस्था का उत्सव था।कार्यकर्ताओं ने विकसित बिलासपुर सशक्त भारत के संकल्प को दोहराया।

रन फॉर स्वदेशी ने जगाई युवाशक्ति

सुबह आयोजित रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम में 1100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और कहा यह दौड़ आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भावना की प्रतीक है। जब युवा स्वदेशी की राह पर दौड़ते हैं तब देश का भविष्य गति पकड़ता है।

माँ महामाया के चरणों में नतमस्तक

इस शुभ अवसर पर तोखन साहू सपरिवार माँ महामाया देवी रतनपुर के दर्शन के लिए पहुँचे।उन्होंने देवी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की और गौसेवा धाम में स्वयं गौमाताओं की सेवा की।उन्होंने कहा माँ महामाया की कृपा और जनता का स्नेह यही मेरी जीवनशक्ति है।

सेवा का पर्व बना जन्मदिन

पूरा दिन शहर और गाँवों में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने मातृछाया में बच्चों को दान वृद्धाश्रमों में वस्त्र वितरण रक्तदान शिविर गौसेवा और वृक्षारोपण जैसे कार्यों में भाग लिया।

कई स्थानों पर लड्डू से तुलादान कर समर्थकों ने अपने नेता के प्रति श्रद्धा प्रकट की

आम नागरिक भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए।तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा जनसेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS