Explore

Search

November 6, 2026 11:02 pm

विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन, हर्ष फायरिंग से गूंजा माहौल

दुर्ग।विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग आईपीएस विजय अग्रवाल ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा कर सुख-शांति और बुराई पर अच्छाई की विजय की कामना की।

पूजन कार्यक्रम में माता दुर्गा की आराधना कर शस्त्रों को नमन किया गया। पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने पूजन में हिस्सा लिया और मां भवानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा के बाद परंपरा अनुसार पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग कर उत्साह व्यक्त किया। इसके पश्चात् वाहनों की भी पूजा की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हेमप्रकाश नायक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS