Explore

Search

October 24, 2026 9:44 pm

बलौदाबाजार में एसपी भावना गुप्ता की अनूठी पहल-ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पहली बार ओपन चेस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर 2025 को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में आयोजित होगी।

जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने वीडियो संदेश जारी कर प्रतियोगिता की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शतरंज जैसी बौद्धिक खेल गतिविधियाँ युवाओं में एकाग्रता धैर्य और रणनीतिक सोच विकसित करती हैं। इस आयोजन से पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग और सकारात्मक संवाद को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अधिक जानकारी के लिए जारी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है।

श्रीमती गुप्ता का मानना है कि इस तरह की पहल से समाज में जागरूकता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी एक मंच मिलेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS