Explore

Search

October 27, 2026 3:10 am

नशा सप्लायर्स समाज के दुश्मन, जड़ से खत्म होंगे,एसएसपी रजनेश सिंह का सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ ।युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा सप्लाई करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का लक्ष्य है कि ऐसे सप्लायर्स और नेटवर्क को पूरी तरह जड़ से खत्म कर दिया जाए।

एसएसपी ने कहा नशे के सौदागर समाज के दुश्मन हैं। उनकी वजह से युवा अपनी पढ़ाई करियर और कीमती समय खो रहे हैं। नशे की लत उन्हें अपराध के रास्ते पर धकेल रही है। इसे रोकना सिर्फ पुलिस का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ मुहिम में हर नागरिक को आगे आना होगा। अभिभावक शिक्षक और समाज के जिम्मेदार लोग युवाओं को जागरूक करें। प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है पर जब तक समाज की भागीदारी नहीं होगी, तब तक इस जहर को जड़ से खत्म करना मुश्किल होगा।

पुलिस ने हाल ही में कई नशा सप्लायर्स को पकड़ा है और आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। एसएसपी ने कहा युवाओं को बचाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS