Explore

Search

October 15, 2026 8:00 pm

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को बिलासपुर में हो रहे जनसभा में होंगे शामिल

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को बिलासपुर पहुंचेंगे।

बघेल के निवास से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे भिलाई निवास से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर एक से तीन बजे तक वह जनसभा में भाग लेंगे और इसके बाद कार्यक्रम स्थल से भिलाई के लिए लौटेंगे।

इस संबंध में जानकारी अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण ने दी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS