Explore

Search

October 25, 2026 11:03 pm

एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में होटलों की जांच, अपराधियों पर शिकंजा

जशपुर।चोरी और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जशपुर पुलिस ने जिलेभर में होटलों, ढाबों और लॉजों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में बाहर से आने वाले मुसाफिरों की पहचान और ठहरने के कारण की जांच की गई। पुलिस ने होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देश दिए कि वे बिना वैध पहचान पत्र किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अधिकारियों ने बताया कि चोरी की वारदातों में अंतरजिला और अंतरराज्यीय गिरोह शामिल रहते हैं, जो अक्सर होटलों या धर्मशालाओं में रुककर रेकी करते हैं और वारदात के बाद वहीं छिपते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि होटल या ढाबों में शराब पिलाने या असामाजिक गतिविधियों की अनुमति देने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम (9479193699) या नजदीकी पुलिस अधिकारियों को दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS