Explore

Search

October 27, 2026 12:34 am

एसएसपी की सख्ती: विसर्जन जुलूसों से पाँच वाहन डीजे सहित जब्त ,कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही, डीजे संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर।गणेश विसर्जन के दौरान उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाँच वाहनों समेत भारी मात्रा में साउंड सिस्टम जब्त किया।

थाना सीपत पुलिस ने बिटकुला निवासी राम कुमार पोर्ते को शराब के नशे में मॉडिफाइड पिकअप वाहन सीजी 10 बीपी 9556 में डीजे बजाते पकड़ा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भी एक छोटा हाथी वाहन सीजी 10 सी 9219 से डीजे सेटअप जब्त किया गया।

वहीं तखतपुर थाना पुलिस ने रात्रि में तीन डीजे संचालकों उमेश कुमार धुरी बसंत साहू और दीपक ध्रुव को पकड़कर तीन मॉडिफाइड वाहन सीजी 10 बीआर 8973 सीजी 10 एएच 8170 और सीजी 10 एवी 7161 समेत डीजे व लाइटिंग उपकरण जब्त किए।

सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS