Explore

Search

November 6, 2026 4:25 am

जुआरियों के फड़ पर पुलिस की दबिश, पांच गिरफ्तार, फड़ चलाने वाला फरार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैमा स्थित मुक्तिधाम के पास तालाब पार में लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस ने पांच जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि फड़ संचालक और उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नगद जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि रविवार रात ग्राम बैमा स्थित नैया तालाब के पास मुक्तिधाम परिसर में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ आरोपी भाग निकले, लेकिन पांच लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनमें बैमा निवासी जागेश्वर यादव (36), दिलीप सूर्यवंशी (40), संजू यादव (40), सरकंडा निवासी नरेश साहू (20) और अरेन साहू (20) शामिल हैं। इनके कब्जे से 11 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि मुक्तिधाम के पास तालाब पार लंबे समय से गांव का ही एक युवक गुपचुप तरीके से जुए का फड़ संचालित कर रहा था। आए दिन यहां पर आसपास के गांवों और शहर के लोग जुआ खेलने पहुंचते थे। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचने पर कार्रवाई की गई। हालांकि फड़ संचालक पुलिस की दबिश के दौरान भाग निकला।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS