Explore

Search

October 24, 2026 10:48 pm

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंकने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

बलौदा बाजार-भाटापारा ।पत्नी की हत्या कर शव को शिवनाथ नदी में फेंकने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पिछले दिनों मृतिका का शव बिलासपुर के पचपेढ़ी में मिला था ।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम धुर्राबांधा का है जहां संगीता निषाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भाटापारा ग्रामीण में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान संगीता का शव शिवनाथ नदी में मिला जिस पर थाना पचपेड़ी बिलासपुर में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने संदेह जताया कि संगीता की हत्या उसके पति ने की है।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देश में जांच तेज की गई और मृतका के पति संजू निषाद निवासी धुर्राबांधा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी संजू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसने संगीता से प्रेम विवाह किया था लेकिन बाद में संगीता के किसी अन्य युवक से संबंध हो गए और वह गर्भवती भी हो गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

आरोपी ने 18 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:30 बजे संगीता को घर के सामने गली में बुलाकर पहले उसका मुंह दबाया और फिर चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से अमलडीहा शिवनाथ नदी पुल पर ले जाकर फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 22 M 2932 जब्त कर ली है। आरोपी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS