Explore

Search

October 11, 2026 5:19 am

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज संजय अग्रवाल का इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादला


बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने देशभर के 14 हाई कोर्ट जजों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज संजय अग्रवाल का तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा गया है। इसके अलावा 13 अन्य जजों का तबादला देश के दूसरे हाई कोर्ट के लिए किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने देश के विभिन्न हाई कोर्ट में पदस्थ 15 जजों के नाम की सूची जाारी कर स्थानांतरण आदेश जारी किया ाहै। कालेजियम की अनुशंसा के साथ राष्ट्रपति भवन से तबादला के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज संजय अग्रवाल का नाम तबादला सूची में शामिल हैं। उनका तबादल इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने वाले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के दूसरे जज हैं। इसके पहले जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट किया गया था।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS