Explore

Search

October 25, 2026 11:47 pm

एसपी सख्त, हुई गुंडा-निगरानी बदमाशों की परेड, त्योहारों में शांति बनाए रखने दी गई सख्त हिदायत

बलौदाबाजार-भाटापारा।आगामी गणेश चतुर्थी पर्व सहित विभिन्न धार्मिक त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को गंभीरता से लेते हुए एसपी आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर सख्ती शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर विजिबल पुलिसिंग के तहत पैदल व बाइक पेट्रोलिंग तेज की गई है। इसी क्रम में सोमवार को सिटी कोतवाली और पलारी चौकी करहीबाजार क्षेत्र के गुंडा व निगरानी बदमाशों की परेड कराई गई।

सिटी कोतवाली थाना परिसर में आयोजित परेड के दौरान एसडीओपी बलौदाबाजार निधि नाग और थाना प्रभारी अजय झा ने बदमाशों को बुलाकर सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने साफ़ कर दिया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS