Explore

Search

October 24, 2026 11:27 pm

आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक, गांव के युवकों ने की पिटाई

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार निवासी एक युवक को आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया। गांव के युवकों ने उसे फोन पर भाई के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर बुलाया और फिर मंदिर के पास ले जाकर मारपीट कर दी। पीड़ित युवक किसी तरह बचकर भागा और पुलिस से शिकायत की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मल्हार निवासी प्रभाकर गोरख कालेज का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी गर्लफ्रेंड ने मुलाकात के लिए बुलाया था। इस पर वह पास के गांव मुढ़पार पहुंचा। गांव के तालाब के पास ही उसका परिचित नवीन गोखले मिला। नवीन ने उसे उसकी गर्लफ्रेंड के घर के पास छोड़ दिया। कुछ देर बाद नवीन ने छात्र की गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर कॉल किया और बताया कि प्रभाकर के भाई आनंद का एक्सीडेंट हो गया है और उसका हाथ कट गया है। यह सुनते ही प्रभाकर तत्काल गर्लफ्रेंड के घर से बाहर निकला। रास्ते में ही नवीन दोबारा मिला और उसे गांव के हनुमान मंदिर के पास ले गया। वहां आनंद समेत कुछ और युवक मौजूद थे। प्रभाकर ने जब अपने भाई की चोट के बारे में पूछा तो सभी ने उल्टा उससे गांव आने का कारण पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज कर उसकी और भाई की पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान प्रभाकर का मोबाइल भी वहीं गिर गया। किसी तरह दोनों भाई उनके चंगुल से बचकर भागे और गांव पहुंचकर अपनी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी।इसके बाद वे सीधे मल्हार चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके परिचित ने ही योजना बनाकर उसे फंसाया और अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।पुलिस अब घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान करने में जुट गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS