Explore

Search

October 24, 2026 10:48 pm

सिमगा पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसपी के निर्देश पर नशे के धंधे में शामिल चौथा आरोपी हावड़ा से दबोचा गया

बलौदा बाजार-भाटापारा ।एसपी आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देश पर सिमगा पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेख शहाबुद्दीन उर्फ़ बाबू भाई सिमगा नगर में नशीली टैबलेट सप्लाई करता था। इससे पहले 10 जुलाई को पुलिस ने सिमगा में घेराबंदी कर तीन आरोपियों से 3,900 नग नाइट्रोसन-10 टैबलेट, एक स्कूटी और मोबाइल जब्त किया था। बरामद दवाओं की कीमत करीब 24,180 आँकी गई थी।

एसपी ने कहा कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें ताकि नशे के कारोबार को रोका जा सके ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS