Explore

Search

September 7, 2025 11:15 pm

परसाई के व्यंग्य के मूल में करुणा : प्रगतिशील लेखक संघ व प्रेस क्लब का आयोजन

बिलासपुर।प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ख्यातिलब्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की स्मृति में एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अध्यक्ष हबीब खान ने गोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि परसाई का लेखन हमें साहित्य और पत्रकारिता का असली उद्देश्य सिखाता है व्यवस्था से सवाल पूछना और आमजन की आवाज को बुलंद करना। उनके व्यंग किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि व्यवस्था पर केंद्रित थे।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल ने कहा कि परसाई को पढ़ते हुए लिखने की प्रेरणा मिली है। प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने इस तरह के आयोजनों को सीखने का अवसर बताते हुए उनकी आवश्यकता पर बल दिया। प्रलेस प्रांतीय अध्यक्ष नथमल शर्मा ने कहा कि परसाई ने अपना पूरा जीवन समाज की बेहतरी के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि व्यंग्य के मूल में करुणा होनी चाहिए।

मुख्य वक्ता डॉ. मुरली मनोहर सिंह ने परसाई की अनेक रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वे आज होते तो वर्तमान की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक विसंगतियों को पूरी ताकत के साथ अपने लेखन में दर्ज करते। उनका लेखन व्यवस्था की गहराई में उतरकर आम आदमी की भलाई और समाज की सहभागिता बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद डॉ. एम.के. मिश्रा ने कहा कि परसाई की रचनाओं में भाषिक विश्लेषण महत्वपूर्ण है। उनका लेखन बहुस्तरीय है और सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान पर विशेष आग्रह करता है। तर्कशीलता और आलोचनात्मक संतुलन उनकी रचनाओं की विशेषता है।

गोष्ठी का संचालन प्रगतिशील लेखक संघ बिलासपुर के सचिव अशोक शिरोड़े ने किया।इस अवसर पर कविता पाठ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के दूसरे चरण में आमंत्रित कवियों ने कविता पाठ किया। इस क्रम में अशोक शिरोड़े संगीता तिवारी अलका राठौर रईसा बानो निहारिका तिवारी आकृति सिंह नथमल शर्मा रफीक खान और देवेंद्र गोस्वामी ने अपनी कविताओं से गंभीर वातावरण निर्मित किया। कविता पाठ का संचालन रफीक खान ने तथा टिप्पणी डॉ. सत्यभामा अवस्थी ने की।

आभार व उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब सचिव दिलीप यादव ने आभार व्यक्त किया।इस गरिमपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेश अग्रवाल, मुस्ताक मकवाना डॉ. प्रदीप राही देवेंद्र यादव अतुल कुमार संतोष कुमार श्रीवास्तव पूजा रानी पात्र वंदना गोकर्ण गौरव विशाल झा, निहारिका नारक अखलाक खान रवि शुक्ला जे.पी. अग्रवाल लोकेश वाघमारे भारतेंदु कौशिक इंद्रसेन अग्रवाल संतोष सोनी हिराजी राव सदाफले दिव्यांश साहू धर्मेंद्र निर्मलकर संतोष मिश्रा नीरज शुक्ला मोहम्मद इसराइल जियाउल्लाह खान संजीव सिंह श्याम बिहारी बनाफर संजय चंदेल रमन दुबे सतीश नारायण मिश्रा नरेंद्र सिंहबी अजय कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS