स्कूल शिक्षा मंत्री बने गजेंद्र, गुरु खुशवंत को कौशल विकास और राजेश को पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का विभागीय बंटवारा पूरा हो गया है।शामिल किए गए तीनों मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं।सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएम ने तीनों नए मंत्रियों को जिम्मेदारी दे दी है।
गजेन्द्र यादव को स्कूल शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सौंपा गया है।राजेश अग्रवाल को पर्यटन संस्कृति तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का दायित्व दिया गया है।
इन तीनों मंत्रियों के शामिल होने से सरकार को शिक्षा रोजगार पर्यटन और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा और ऊर्जावान नेतृत्व राज्य के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सरकार का मानना है कि शिक्षा सुधार रोजगार सृजन और पर्यटन संवर्द्धन जैसे क्षेत्रों में इन मंत्रियों की सक्रिय भूमिका से छत्तीसगढ़ को नई दिशा मिलेगी।
तीन नए मंत्रियों के शपथ और पोर्टफोलियो के बाद राज्य सरकार मंत्रियों के विभागों की सूची जारी कर दी है। देखिए सूची में कौन मंत्री के पास क्या पोर्टफोलिया है।

सीएम ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दी जानकारी

https://x.com/vishnudsai/status/1958079010602381724?s=08
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

प्रधान संपादक

