Explore

Search

October 25, 2026 5:50 am

कलाई पर राखी देख ,जब जवानों की आँखे नम हुई,आपके कारण ही हम बिना डर भय के स्कूल जा पाते है ,यही सच्चा राष्ट्र धर्म

बलौदा।राजू शर्मा ।रक्षाबंधन के अवसर पर बलौदा थाना परिसर का माहौल सोमवार को उस समय भावुक हो उठा जब जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल भिलाई बलौदा की छात्राओं ने वहां तैनात पुलिस जवानों की कलाई पर स्वयं की बनाई हुई राखियां बांधीं और उनके कर्तव्यनिष्ठा को सैल्यूट किया।

छात्राओं ने जवानों के माथे पर तिलक लगाया मिठाई खिलाई और सुरक्षा का वादा लिया। इस दौरान कई जवानों की आंखें नम हो गईं। छात्राओं ने कहा आप जैसे पुलिस जवानों की वजह से हम बिना डर भय के निडर होकर स्कूल जा पाते हैं। आपकी सेवा ही सच्चा राष्ट्र धर्म है।

थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई बहन का पर्व नहीं बल्कि यह देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा बहनों ने जो धागा हमें बांधा वह विश्वास आशीर्वाद और संकल्प का प्रतीक है।

कार्यक्रम में टीआई राजीव श्रीवास्तव प्रतिभा राठौर मुकेश यादव बृजपाल बर्मन रोहित साहू विनोद मनहर सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS