Explore

Search

November 12, 2026 10:41 pm

गुप्त सूचना से खुला राज, गुटखे की बड़ी खेप के साथ ट्रक जप्त, डिटर्जेंट की आड़ में ट्रक से मिला 120 बोरी अवैध माल

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई, ट्रक चालक गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख कीमत के अवैध तंबाखू व गुटखा के जखीरे को एक कंटेनर ट्रक समेत जब्त किया है। एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई ऑपरेशन आघात के तहत की गई।पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत कार्यवाही जारी है।

एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-43 स्थित मंडी बेरियर पर की गई जहां वाहनों की नियमित जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध लाल रंग के कंटेनर ट्रक वाहन क्रमांक HR55AJ4755 को रोका गया। ट्रक चालक ने पुलिस को शुरुआती दौर में ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर लोड होने की जानकारी दी और उसका रसीद भी पुलिस को दिया ।

हालांकि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी जिस पर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी तंबाखू पाया गया। पूछताछ में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी की पहचान राशिद खान निवासी फिरोजपुर थाना महू, जिला महू, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे ट्रक में लोड माल की जानकारी नहीं थी। ट्रक मालिक ने उसे रायपुर से बोकारो झारखंड तक माल पहुंचाने के निर्देश दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध तंबाखू उत्पादों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा जब्त माल और ट्रक को विधिवत रूप से जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत आरक्षक महेश्वर यादव और हेमंत कुजूर की अहम भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS