Explore

Search

October 24, 2026 11:58 pm

टूर एंड ट्रेवल्स की आड़ में गांजा तस्करी, रायपुर निवासी चंदन सिंह गिरफ्तार

भाटापारा।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से भाटापारा तक गांजा की सप्लाई करने में शामिल था।

एसपी आईपीएस भावना गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चंदन सिंह के रूप में हुई है जो रायपुर जिले के गांधी नगर क्षेत्र का निवासी है और टूर एंड ट्रेवल्स के व्यवसाय से जुड़ा है। उस पर आरोप है कि वह उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लाकर भाटापारा में सप्लाई करता था।

भाटापारा शहर थाना पुलिस ने पहले 9 जून को विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे आरोपी शिबा रायता को स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया था। उससे 17.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था जिसकी अनुमानित कीमत 1,76,800 बताई गई थी। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शिबा रायता ने चंदन सिंह का नाम पुलिस को बताया था वह उड़ीसा से गांजा की आपूर्ति करने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। इसके बाद भाटापारा पुलिस ने एंड-टू-एंड जांच करते हुए चंदन सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20B के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS