Explore

Search

March 12, 2026 12:39 pm

साफ्टवेयर कंपनी के खाते में गड़बड़ी कर कर्मचारी ने नौ लाख का किया गबन

बिलासपुर। दिल्ली की एक साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने कंपनी खाते से नौ लाख रुपये की हेराफेरी कर ली। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि दिल्ली के लाडो सराय निवासी योगेंद्र शर्मा (54) बटरफ्लाई साफ्टवेयर कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी कंपनी अस्पतालों को मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट साफ्टवेयर और सेवाएं उपलब्ध कराती है। उनकी कंपनी त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक भुगतान लेती है। कंपनी की नीति है कि कोई भी कर्मचारी किसी भी अस्पताल से नगद भुगतान नहीं लेगा। सभी लेनदेन चेक या आनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से होंगे।
कंपनी की ओर से राजेंद्र नगर में रहने वाले विकास मसीह को अस्पतालों में सेवाएं देने और बिल की वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी। इधर विकास ने कंपनी की नियमों को दरकिनार कर अस्पतालों से नकद राशि लेना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसने कंपनी के जीएसटी बिल में छेड़छाड़ कर अपने नाम और बैंक खाते की जानकारी जोड़ दी। कंपनी अधिकारियों को शक होने पर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि विकास ने अस्पतालों से मिले चेक और नकद राशि अपने खाते में जमा कराई है। प्राथमिक जांच में पांच लाख रुपये की हेराफेरी की जानकारी मिली। इसे विकास ने स्वीकार कर लिया। जब जांच और आगे बढ़ी तो गबन की राशि बढ़कर नौ लाख रुपये तक पहुंच गई। यह आंकड़ा और अधिक भी हो सकता है। कंपनी की ओर से पूरे लेनदेन की जांच कराई जा रही है। कंपनी की ओर से सिविल लाइन थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS