Explore

Search

June 13, 2026 6:31 pm

तिलक जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, कहा स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है

बालगंगा धर तिलक जी की पुण्यतिथि पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिलक चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कांग्रेस भवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने इस मौके पर कहा तिलक जी कांग्रेस के 1907 सूरत अधिवेशन के बाद मतभेदों के चलते अलग हो गए लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका अमूल्य रही। वे वकील पत्रकार और शिक्षक के रूप में देश की चेतना बने।उन्होंने बताया कि तिलक जी ने होम रूल लीग की स्थापना कर स्वराज की माँग बुलंद की और कहा था स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।

महात्मा गांधी ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता और पं. नेहरू ने भारतीय क्रांति का जनक कहा था।

संयोजक ज़फर अली और हरीश तिवारी ने बताया कि तिलक जी का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। वे आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले भारतीयों में गिने जाते हैं। उन्होंने केसरी और ‘मराठा जैसे अख़बारों के ज़रिए स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में गीता रहस्य और ‘द आर्कटिक होम ऑफ द वेदाज शामिल हैं।

कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति रही

विजय पांडेय ज़फर अली हरीश तिवारी, त्रिभुवन कश्यप विनोद शर्मा विनोद साहू सीमा घृतेश राजेश जायसवाल वीरेंद्र सारथी, मनोज शर्मा हेमंत दिघरस्कर रामदुलारे रजक, मोह. अयूब सुभाष ठाकुर राजकुमार यादव कमलेश लवहतरे संतोष पिप्पलवा सुनील पांडेय योगेश सोनी सूरज मरकाम सत्येंद्र तिवारी पुनाराम कश्यप शंकर कश्यप मनोज सिंह दीपक रायचेलवार  गणेश रजक सुरेंद्र तिवारी गजानंद साहू राजीव साहू गौरव एरी हेरी डेनिएल विष्णु तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।उक्त जानकारी ऋषि पांडेय, प्रवक्ता शहर कांग्रेस ने दी ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS