Explore

Search

June 11, 2026 1:36 am

डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बिलासपुर।जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि डॉ. बघेल छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अग्रदूत थे। उन्होंने भ्रातृसंघ की स्थापना कर पृथक राज्य की मांग को जन आंदोलन का स्वरूप दिया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने नाटक और जनजागरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पंगत प्रथा समाप्त कर समाज में समानता का संदेश दिया। उनका मानना था कि जो व्यक्ति छत्तीसगढ़ की संस्कृति सभ्यता बोली-भाषा और लोक व्यवहार को अपनाता है  वह सच्चा छत्तीसगढ़िया है।

संयोजक ज़फर अली और हरीश तिवारी ने बताया कि डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म 19 जुलाई 1900 को बिलासपुर जिले के पथरी गांव में हुआ था। उन्होंने नागपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त की और वहीं से स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हो गए। वे सांसद और विधायक भी रहे। बाद में वैचारिक मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी बदल ली और दूसरी पार्टी से भी विधायक निर्वाचित हुए।

डॉ. बघेल की दूरदृष्टि और छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना आज साकार हो चुकी है। उनकी स्मृति में राज्य सरकार प्रतिवर्ष पुरस्कार भी देती है। उनका निधन 22 फरवरी 1969 को दिल्ली में हुआ था।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय संयोजक ज़फर अली हरीश तिवारी त्रिभुवन कश्यप माधव ओत्तालवार विनोद शर्मा विनोद साहू मनोज सिंह मनोज शर्मा राम दुलारे रजक सत्येंद्र तिवारी स्वर्णा शुक्ला गौरव एरी वसीम खान जिग्नेश जैन हेमंत दिघरस्कर राजीव साहू और कौशिक धर उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS