Explore

Search

October 24, 2026 8:01 pm

यातायात नियमों का उल्लंघन, 105 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना


बलौदाबाजार। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है। एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने 11 जुलाई को 105 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 हजार 300 का जुर्माना वसूल किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान दोपहिया वाहन में तीन सवारी ले जा रहे 40 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 15 हजार की वसूली की। इसी प्रकार हेलमेट नहीं पहनने वाले 19 दोपहिया चालकों से नौ हजार 500 का समन शुल्क वसूला गया। अन्य नियम उल्लंघन के मामलों को मिलाकर कुल 105 चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। खासकर ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है जो नियमों की अनदेखी कर खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं, तीन सवारी से बचें और अन्य सभी नियमों का पालन करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS