Explore

Search

November 5, 2026 10:12 am

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को मिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र के संदर्भ में तथा दिनांक 27 जून 2025 के आदेश क्रमांक 154/CGH/2025-P.Admn. के अनुक्रम में जारी किया गया है।

यशवंत कुमार के नए पद का कार्यभार संभालने के साथ ही, आईएएस हिमशिखर गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि उन्हें श्रम विभाग के सचिव, गृह एवं जेल विभाग के सचिव, तथा श्रम आयुक्त के रूप में उनके अन्य सभी दायित्वों के साथ यथावत बनाए रखा गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS