Explore

Search

October 25, 2026 2:03 am

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, सात वाहन चालक से वसूला 75 हजार जुर्माना


बलौदाबाजार। पुलिस ने सड़क हादसों की रोकथाम और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को यातायात पुलिस की ओर से कसडोल, भाटापारा और बलौदाबाजार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन कर वाहन चला रहे सात चालकों को पकड़ा गया।


एसपी आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पकड़े गए सभी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनके वाहन जब्त कर चालकों को न्यायालय में पेश किया गया। शनिवार को माननीय न्यायालय ने इन सातों चालकों को 75 हजार का अर्थदंड देने का आदेश दिया। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में छह चालकों पर 10-10 हजार और एक चालक पर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह सख्त कार्रवाई जिले में लगातार जारी चेकिंग अभियान का ही हिस्सा है, जो यातायात पुलिस द्वारा नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS