Explore

Search

March 12, 2026 10:31 am

ऑपरेशन साइबर शील्ड : फर्जी सिम कार्ड खरीदने वाला मुख्य आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार


रायपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रेंज साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी सिम कार्ड खरीदकर म्यूल बैंक खातों के संचालन में संलिप्त मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर अपराधों में संलिप्त मुख्य आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइन थाने में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 104 म्यूल बैंक खातों से जुड़े मामले में की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान म्यूल बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से जुटाई गई। तकनीकी जांच में पता चला कि इन मोबाइल नंबरों के लिए फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया गया था, जिसे एजेंटों से खरीदा गया था। इस सिलसिले में पूर्व में 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि इन फर्जी सिम कार्डों को कुलदीप बागड़े नामक आरोपी ने खरीदा था और म्यूल बैंक खातों में इनका उपयोग कर रहा था। आरोपी की पहचान कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू (30) निवासी हलबी टोला, अमोरा, जिला गोंदिया महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस की टीम ने आरोपी को महारष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS