Explore

Search

June 13, 2026 6:29 pm

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला विशेष अभियान, 12 वाहन जप्त

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 12 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया, जिनके वाहन जप्त कर लिए गए हैं।

एसपी आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भारी वाहन चारपहिया तथा दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण करते हुए शराब के नशे में वाहन चला रहे 12 चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जप्त कर, विधिवत रूप से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

एसपी ने की अपील 

एसपी आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS