Explore

Search

March 12, 2026 12:38 pm

एसईसीएल और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के बीच कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु समझौता

3637से अधिक कर्मियों को मिलेगा सीधा लाभ,एमओयू के उपरांत एस.ई.सी.एल. के 99% कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में

बिलासपुर ।एसईसीएल और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सीआरजीबी एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत सीआरजीबी में वेतन खाता रखने वाले एसईसीएल कर्मियों को अब राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एसईसीएल कर्मियों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु किया गया समझौता 23.06.2025 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति मेंएस.ई.सी.एल. एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एस.ई.सी.एल. के कर्मचारियों के वेतन खातों को राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज में कवरेज हेतु मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया।

एस.ई.सी.एल. की ओर से दुर्गा प्रसाद सामल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन – अं. सं./कर्मचारी स्थापना) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से श्री अमरजीत सिंह खनूजा, सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एंड क्रेडिट/संचालन), सीआरजीबी, मुख्यालय, रायपुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एस.ई.सी.एल. द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर किसी भी ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया पहला एमओयू है जिससे एस.ई.सी.एल. के 3637 कर्मचारी जिनका वेतन खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में है इन सभी को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इस एमओयू के उपरांत एस.ई.सी.एल. के 99% कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में आ जायेंगे।

यह समझौता अनुषंगी स्तर पर किसी भी ग्रामीण बैंक के साथ एसईसीएल द्वारा किया गया पहला एमओयू है। इसके माध्यम से उन 3,637 कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा जिनके वेतन खाते सीआरजीबी में हैं। इस पहल के साथ ही एसईसीएल के लगभग 99% कर्मचारी अब कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में आ गए हैं।

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्रा ने कहा कि एसईसीएल का यह कदम कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाओं, विशेष ऋण सुविधाओं, प्राथमिकता आधारित ग्राहक सेवा, कम ब्याज दरों और अन्य कई लाभों तक पहुँच सुनिश्चित करेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS