Explore

Search

October 26, 2026 1:29 am

जारी निर्देशों के आदेश पर रोक, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने की चर्चा के बाद लिया गया निर्णय ,बाद में तैयार किया जाएगा ड्राफ्ट

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक,श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने सीएम को लिखा था पत्र

मंत्री ने कहा आवश्यक चर्चा कर बाद में तैयार किया जाएगा ड्राफ्ट,समाज के विकास में मीडिया का बड़ा योगदान

रायपुर छत्तीसगढ़ ।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की है। यह निर्णय मीडिया की अहम भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा मीडिया का सम्मान हमारे नजरों में सदैव से रहा है। फिलहाल मीडिया प्रबंधन के लिए जारी दिशा निर्देशों पर रोक लगा रहा हूं। किसी भी प्रकार का निर्णय सभी मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत ही करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS