Explore

Search

June 14, 2025 6:26 pm

R.O.NO.-13250/13

R.O.NO.-13250/13

कानाफूसी

पोस्टर ब्वाय की राजनीति पड़ने लगी भारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शानदार 11 साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में कल भाजपा के दिग्गज नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर उपलब्धियों को गिनाया। आपरेशन सिंदूर की चर्चा भी की। राजधानी में सीएम विष्णुदेव साय ने पीसी लेकर केंद्र की उपलब्धियों को सिलसिलेवार रखा। न्यायधानी में डिप्टी सीएम अरुण साव को जिम्मेदारी दी गई थी। पीसी की खास बात ये कि जिले के दिग्गज नेता एक मंच पर एकसाथ नजर आए। कहते हैं ना अच्छे काम में भी अड़ंगा लगाने वाले मिल ही जाते हैं। सो यहां भी कुछ वैसे ही हुआ। पोस्टर में फोटो को लेकर प्लांट सवाल आया। पर यह क्या। पोस्टर तत्काल फट गया। फटा पोस्टर और नेताजी की राजनीति पड़ गई भारी। सवाल आया और गया। जनाब यह भाजपा है। इसमें आया और गया कुछ नहीं होता है। आया है तो सवाल तो उठना है और गया तो भी। सवाल तो अब उठा है। आखिर यह प्लांट किसने किया और किसको टारगेट पर लेकर किया। सियासत में तो सब चलता है, पर पीसी में जैसी सियासत चली अब तो यही चर्चा होने लगी है कि दांव नेताजी को भारी ना पड़ जाए। शक की सुई बगुला भगत नेताजी की तरफ ही घूम रही है। आगे-आगे देखते जाइए होता है क्या। इतना तो तय है जैसा की चर्चा भी हो रही है इसकी गूंज दूर तक पहुंच गई है।

वाकई, यह प्रहार स्वागत योग्य है

पुलिस का प्रहार। यह स्लोगन इन दिनों बिलासपुर जिले में जोर शोर से पढ़ा जाने लगा है। अब यह स्लोगन ही नहीं रह गया है, जो लिखा है उस पर काम भी हो रहा है और अमल भी। जो लिखा उसे करके दिखा भी रही है एसएसपी रजनेश सिंह की पुलिस। गुरूवार को एसएसपी की पुलिस ने जो कुछ किया वाकई स्वागत योग्य कदम। चौतरफा वाहवाही होनी ही चाहिए। ढाबा में तल घर और वह भी ड्रग्स की सप्लाई के लिए। यह तो हद कहे जाने वाली बात है। ड्रग्स का धंधा करने वाले ढाबा संचालक की चालाकी देखिए। ढाबा की दीवार पर लिखा है,यहां शराब नहीं पिलाई जाती। ये तो बगुला भगत बनने वाली बात हो गई। ढाबा संचालक जनाब शराब ही नहीं पिला रहे हैं,उससे भी कई कदम ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस की दाद देनी होगी। गोरखधंधे का पर्दाफाश जल्दी कर दिया। जरुरत है प्रहार को और प्रभावी बनाने की।

ये तो खुशबरी है, पर किसके लिए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव की कैबिनेट ने लंबे समय से तबादले पर लगी रोक को हटाने का निर्णय ले लिया है। इसके लिए पालिसी भी तय कर दी है। तीन साल बाद खुले बैन को लेकर उन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है जो दूसरी जगह पर जाकर नौकरी करना चाहते हैं। पारिवारिक या फिर स्वास्थगत कारणों से तबादला चाहने वालों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है। इससे भी ज्यादा खुशी तो उन लोगों को हो रही है जो तबादले की आड़ में तबादला उद्योग चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं। प्रशासनिक और सियासी क्षेत्र में जिस तरह सुगबुगाहट सुनने को मिल रही है इससे तो साफ हो रहा है कि दिग्गजों के बंगले पर सूची तैयार होने लगी है। कंप्यूटर पर लोगों को आंखे गड़ाकर टाइप करते भी देखा जा सकता है। भैया लोगों के घरों में भीड़ भी जुटने लगी है। सुबह से लेकर देर रात तक दरबार सजने लगा है। दरबारी कुछ अपना चलाने की जुगत भी भिड़ा रहे हैं।

दो-दो राजधानी की ओर टिकी नजरें

हाल में ब्रेकिंग न्यूज लगी, सीएम ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। फिर कुछ घंटे बाद ब्रेकिंग। पीएम मोदी से सीएम विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। बस अब कुछ ही देर में गृह मंत्री शाह के बंगले जाने वाले हैं। गृह मंत्री से मुलाकात की खबरें और फोटो भी छपी। बस्तर में माओवाद समाप्ति की ओर है। पता चला सीएम ने चलाए जा रहे आपरेशन को लेकर रिपोर्ट दी है। छत्तीसगढ़ की राजनीति गलियारे में कुछ और ही चलने लगी थी।अब तो आप भी अंदाजा लगा ही लिए होंगे कि हम किस बात पर जोर दे रहे हैं। जी हां मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे हाट विषय तो एक्सटेंशन का ही है। जब-जब सीएम दिल्ली के लिए उड़ान भरते हैं, एक्सटेंशन की चर्चा तेज हो जाती है और दावेदारों की धड़कनें भी उसी अंदाज में धड़कने लगता है। अब तो दावेदारों ने भी सब-कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। दावेदारों से ज्यादा मायूसी समर्थकों में देखने को मिल रही है। इर्द-गिर्द घुमने वालों में कुछ ज्यादा ही है।

एक और वेलफेयर फंड की चर्चा होने लगी है

आबकारी विभाग का काम पुलिस ज्यादा कर रही है। जिस दिन पुलिस शराब पकड़े, उस दिन आबकारी विभाग के अफसरों से लेकर कर्मचारियों की सैलेरी पुलिस वेलफेयर फंड में क्यों ना डाल दी जाए।

अटकलबाजी
राज्य सरकार ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है। भैया लोगों के घरों में दरबारियों की भीड़ बढ़ने लगी है। लिस्ट तो बन रही है, पर दो तरह की। रुकने वालों और खो करने वालों की। सूची में किनका-किनका नाम है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS