Explore

Search

October 25, 2026 10:46 pm

देखें वीडियो: ज्वेलरी शॉप में चोरी, नाइटी और मुखौटे में नजर आए चोर

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में रविवार देर रात ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना ने सनसनी फैला दी है। संजय ज्वेलर्स का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब मिली जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा और इसकी सूचना पुलिस और संचालक संजय सोनी को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांच लोगों का गिरोह इस वारदात में शामिल था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सभी चोर नाइटी पहने हुए थे और उन्होंने चेहरे पर कार्टून के मुखौटे लगा रखे थे। इससे स्पष्ट है कि उन्होंने पहचान छिपाने और भ्रम फैलाने के इरादे से यह अजीब वेशभूषा अपनाई थी।

सीसीटीवी फुटेज में चोर रात करीब दो बजे दुकान में घुसे और गहनों को बोरियों में भरकर फरार हो गए। हालांकि, संचालक ने बताया कि कीमती सोने के गहने प्रतिदिन की तरह वह घर ले गए थे, दुकान में केवल कुछ चांदी के गहने और नकली जेवर ही रखे थे। मस्तूरी टीआई हरीश तांडेकर ने बताया कि चोरी गए माल की अनुमानित कीमत करीब दो लाख 40 हजार रुपये है। लेकिन जिस तरीके से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे यह स्पष्ट होता है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं थी, बल्कि एक शातिर गिरोह की करतूत हो सकती है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS