Explore

Search

December 8, 2025 9:33 am

एसपी ने दो कांस्टेबल को किया सेवा से बर्खास्त, दोनों का मामला बेहद गंभीर

एसपी जांजगीर चांपा आईपीएस विजय पांडेय की कार्रवाई

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के एसपी ने दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दोनों आरक्षकों के ऊपर गंभीर आरोप लगा था। जांजगीर एसपी विजय पांडेय ने यह कार्रवाई करते हुए आरक्षक दुष्यंत पांडेय और नारद ताम्रकार को विभागीय सेवा से पृथक कर दिया है।

आरक्षक दुष्यंत पांडेय पर आरोप है कि महिला आरक्षक के साथ प्रेम संबंध में था। किसी कारण से दोनों के बीच रिश्ते में तनाव आया और रिश्ता तोड़ लिया। प्रेम संबंध टूटने के बाद महिला आरक्षक मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और इस बीच उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि प्रेम संबंध टूटने के कारण महिला आरक्षक परेशान थी और इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि यह सब आरक्षक दुष्यंत पांडेय के चलते हुआ है। इस पूरे प्रकरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी विजय पांडेय ने आरक्षक दुष्यंत पांडेय को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

एक अन्य मामले में, आरक्षक नारद ताम्रकार पर महिला आरक्षक को अश्लील फोटो भेजने और उसका चरित्र हनन करने का गंभीर आरोप लगा था। जांच में यह आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरक्षक नारद ताम्रकार के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। विभागीय जांच के आधार पर उन्हें सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS