Explore

Search

November 4, 2026 11:41 am

तेज रफ्तार पर इंटरसेप्टर की नजर, 10 हजार वाहन चालकों से वसूले 80 लाख जुर्माना

बिलासपुर। हाईवे पर फर्राटे भरते वाहन चालकों की अब खैर नहीं। शहर पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू कर दिया है। अब तक 10 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग कर तेज गति, नशे में वाहन चलाने, काली फिल्म लगे वाहनों पर, प्रेशर हॉर्न, तेज रोशनी वाली लाइट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड राडार गन कैमरे से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान की जाती है। इसके अलावा इसमें लगे ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाती है। तेज गति और नशे की स्थिति में पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटा जा रहा है। एएसपी ने बताया कि काली फिल्म वाले वाहनों पर भी सख्ती की जा रही है। ऐसे वाहनों से न सिर्फ जुर्माना वसूला जा रहा है, बल्कि मौके पर ही काली फिल्म उतारने की कार्रवाई की जा रही है। काली फिल्म पाए जाने पर दो हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों से सिर्फ जुर्माना नहीं वसूला जा रहा है, इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर सड़क हादसों में कमी लाने प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डाल

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS