Explore

Search

April 26, 2026 10:45 pm

एसईसीएल ने एससी/एसटी और महिला उद्यमियों के लिए आयोजित किया विशेष वेंडर डवलपमेंट कार्यक्रम

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।एसईसीएल द्वारा आज रवींद्र भवन, बिलासपुर में एससी/एसटी एवं महिला-स्वामित्व वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (एमएसई) के लिए एक विशेष वेंडर डवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था इन उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, व्यापार के नए अवसरों से अवगत कराना और उन्हें कारोबारी सफलता की मुख्यधारा से जोड़ना।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन और एमएसएमई रायपुर के निदेशक किशोर इरपाते सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला उद्यमी व लघु उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को GeM पोर्टल, एमएसई अधिनियम, TReDS पोर्टल जैसी विभिन्न सरकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि किस प्रकार एससी/एसटी और महिला उद्यमी इन मंचों के माध्यम से अपनी भागीदारी बढ़ा सकते हैं। निविदा प्रक्रिया में आम तौर पर होने वाली त्रुटियों पर भी चर्चा की गई, जिससे नए उद्यमियों को बोली प्रक्रिया में बेहतर सफलता मिल सके।

इस अवसर पर एसईसीएल प्रबंधन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि एससी/एसटी एवं महिला उद्यमियों को समान अवसर एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सहभागिता बढ़ाते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।”

इस कार्यक्रम का आयोजन एसईसीएल के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों के अधिकारी भी शामिल हुए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS