Explore

Search

November 4, 2026 8:52 am

खेत में मिले मानव अवशेष,पुलिस ने भेजा डीएनए टेस्ट के लिए,ग्रामीणों में दहशत

मुंगेली छत्तीसगढ़ ।मुंगेली जिले में एक श्मशान के पास खेत में मिले मानव शरीर के अवशेष से इलाके में सनसनी फैल गई है ।

एसपी मुंगेली आईपीएस भोजराम पटेल ने कहा कि मानव अवशेष जहाँ से बरामद किया गया है वहाँ श्मशान है इसलिए फिलहाल किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की जा सकती , मामले की जांच जारी है।अवशेष का परीक्षण करने और डीएनए परीक्षण के बाद ही पता चलेगा कि यह अवशेष किसका है।

स्थानीय ग्रामीण ज़रूर आशंका व्यक्त कर रहे है की कहीं यह अवशेष कोसाबाड़ी से लापता हुई बालिका का तो नहीं है ।पुलिस फिलहाल इस एंगल को भी जांच में लिया है ।गांव में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द सच सामने आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना लोरमी के कोसाबाड़ी गांव में स्थित श्मशान के पास के खेत से दिनांक 6 मई 2025 को मानव शरीर के अवशेष जिनमे खोपड़ी पसली की हड्डियां तथा कुछ मात्रा में बाल प्राप्त हुए हैं। उक्त मानव अवशेषों को ग्रामीणों द्वारा कोसाबाड़ी से लापता बालिका से सम्बंधित होने की आशंका व्यक्त की गई है। उक्त मानव अवशेषों को पुलिस द्वारा विधिवत संग्रहित कर परीक्षण हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है ।सिम्स की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यकता अनुसार DNA जैसे अग्रिम परीक्षण कराए जाने की जानकारी मिलने पर ही पुलिस कुछ जानकारी देने की स्थिति में आ सकती है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS