Explore

Search

November 5, 2026 4:01 am

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के शुभारंभ पर क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 07 मई को

अरपा रिवर व्यू में शाम 6.30 बजे शुरू होगी स्पर्धा, मनोरंजक गतिविधियों का होगा आयोजन

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 05 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 7 मई को अरपा रिवर व्यू साइड में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुशासन तिहार और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को शाम 6.30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित क्विज, प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोकनर्तक दल की प्रस्तुति होगी,स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS