Explore

Search

November 8, 2026 7:22 pm

संघ के प्रांतीय कार्यालय में बस्तर जिला शाखा अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार का भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ बस्तर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय में बस्तर जिला शाखा अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार का भव्य स्वागत किया गया। पिछले दिनों सम्पन्न हुए चुनाव में श्री परिहार की जीत के उपलक्ष्य में प्रांतीय निकाय की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर बलौदाबाजार जिला शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बंजारे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ने किया। श्री मिश्रा ने श्री परिहार को पुष्पगुच्छ भेंट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की कामना की।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य के अलावा मान प्रताप सिंह अखंड बहादुर सिंह उदय दूबे सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS