Explore

Search

November 8, 2026 7:21 pm

एसएसपी बिलासपुर ने मीडिया समन्वय के लिए प्रवक्ता नियुक्त किए

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले में मीडिया से बेहतर समन्वय और सूचनाओं के सुचारु प्रवाह हेतु दो अधिकारियों को पुलिस प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। इस आशय के आदेश एसएसपी बिलासपुर ने जारी किये है ।

जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती रशमित कौर चावला, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), को जिले की मुख्य पुलिस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन), को लिंक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ये दोनों अधिकारी मीडिया को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस विभाग की कार्रवाइयों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह दायित्व इनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ रहेगा। किसी कारणवश मुख्य प्रवक्ता की अनुपस्थिति में प्रवक्ता का कार्य लिंक अधिकारी द्वारा संपादित किया जाएगा।

इस आदेश जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक तथा थाना/चौकी प्रभारियों को सूचनार्थ प्रेषित किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS