Explore

Search

November 3, 2026 11:33 pm

बलौदाबाज़ार भाटापारा पुलिस अवैध शराब बिक्री के ख़िलाफ़ अभियान जारी ,6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ।बलौदबाज़ार भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।पुलिस ने इस मामले में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 06 कोचिए को गिरफ्तार किया है ।

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर ऑपरेशन विश्वास के तहत लगातार अवैध शराब कारोबारियो के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशे से बर्बाद होने वाले लोगों को बचाया जा सके ।इसी अभियान के तहत ग्राम चंदेरी, धोबनीडीह, पडकीडीह, सुहेला एवं ग्राम डिग्गी निवासी आरोपियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया , और अलग–अलग मामलों में आरोपियों से 184 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 18 हज़ार रूपए बताई हैं ।आरोपियो से अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल को भी भी किया जब्त किया गया ।

गिरफ़्तार आरोपियों के नाम

हेमंत यदु उम्र 32 साल निवासी ग्राम चंदेरी थाना सिमगा

टाकेश्वर पासवान उम्र 39 वर्ष निवासी आदित्य नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग वर्तमान निवासी वर्मा ढाबा सुहेला थाना सुहेला

सुमित सोनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धोबनीडीह थाना सुहेला

डुलूराम पैकरा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पडकीडीह थाना सुहेला

आशीष बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डिग्गी थाना भाटापारा ग्रामीण

प्रिंस बांधे उम्र 20 साल निवासी ग्राम डिग्गी थाना भाटापारा ग्रामीण

एसएसपी ने की अपील

बलौदबाज़ार भाटापारा जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया के नशे के ख़िलाफ़ अभियान लगातार जारी रहेगा ।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दे ताकि नशे से बर्बाद होने वाले घर परिवार को सुरक्षित माहौल मिल सके ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS