Explore

Search

June 8, 2026 2:14 am

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, चाकू से किया हमला

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा मोहल्ले में मामूली विवाद पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मोहल्ले के ही दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी ओर आरोपी की मां ने भी मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर, तालापारा निवासी शबनम खान ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी मां का हाल ही में देहांत हुआ था और रविवार को उनके निधन का चालिसवां कार्यक्रम घर में आयोजित था। इसी दौरान शाम सात बजे उनका पति यासीन खान घर के बाहर गली में निकला, जहां मोहल्ले के ही नंदकिशोर चौहान और अजय चौहान गाली-गलौज कर रहे थे।
यासीन ने घर में कार्यक्रम की बात कहते हुए युवकों को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर विवाद बढ़ गया और युवकों ने यासीन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यासीन को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद शबनम खान ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने नंदकिशोर और अजय के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। उधर, नंदकिशोर की मां ने भी सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले का ही बाबू खान रविवार को उनके घर घुस आया और बेटों नंदू व पंडा के संबंध में पूछताछ करते हुए धमकी देने लगा। इस दौरान उसने घर में घुसकर महिला से मारपीट भी की।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS