Explore

Search

October 31, 2026 6:47 pm

भाजपा के पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- “सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रही कांग्रेस”

बिलासपुर। भाजपा के पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ही पार्टी के नेताओं से लड़ रही है और जो बागी होकर चुनाव जीत रहे हैं, उन्हें तत्काल महिमामंडित कर वापस पार्टी में शामिल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांत पूरी तरह स्पष्ट हो चुके हैं, जहां जनता और जनार्दन के लिए कोई स्थान नहीं है।

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता की राजनीति कर रही है और इसकी नीति “फूट डालो, राज करो” की रही है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 72 वर्षों तक कांग्रेस की नीतियों में संविधान, अखंडता और एकता के लिए कोई स्थान नहीं रहा। कांग्रेस आज भी खोए हुए अस्तित्व को ढूंढने के लिए विभाजनकारी राजनीति कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अब भी उसी विचारधारा पर चल रही है, जिसने देश का विभाजन किया था। उनका कहना है कि कांग्रेस को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है और वह केवल सत्ता के लिए राजनीतिक खेल खेल रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS